भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की आज विधिवत शुरुआत हुई। सत्र प्रारंभ होने से पहले सदन में विधायकों और मंत्रियों के बीच आपसी मुलाकात और सौहार्दपूर्ण बातचीत का दौर चला।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से सौजन्य भेंट की और उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे।सत्र की शुरुआत से पहले का यह दृश्य सदन में सौहार्दपूर्ण वातावरण का प्रतीक रहा। सदन में आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है।
