सतना: जिला चिकित्सालय के वार्ड 4 में पदस्थ वार्ड आया द्वारा प्रसूता के परिजन से दो हजार रु मांगने और न देने पर चप्पल लेकर मारने दौड़ने के मामले को संज्ञान में लेते हुए सिविल सर्जन डॉ मनोज शुक्ला द्वारा दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।जारी आदेश के अनुसार रविवार को नगर के सोशल मीडिया ग्रुप में वीडियो क्लिप के साथ जिला चिकित्सालय सतना की एक खबर चल रही थी.
जिसमें पोस्ट ऑपरेटिव मेटरनिटी वार्ड क्र. 4 में कार्यरत रोगी कल्याण समिति महिला कार्यकर्ता (वार्ड आया) श्रीमती सत्तन कुशवाहा द्वारा मरीज के परिजनों से अवैध रूप से राशि की मांग किये जाने के सबंध में आरोपों के बीच वीडियो बनाने वालें की ओर चप्पल लेकर मारने की नीयत से दौड़ने की घटना प्रदर्शित हो रही है। उक्त समाचार की जांच हेतु टीम गठित की जाती है। 2 दिवस के भीतर समाचार के संबंध में जांच कर अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करें, जिससे प्रकरण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जा सके। जांच टीम में डॉ. शरद दुबे, आर.एम.ओ. जिला चिकित्सालय, और डॉ. धीरेन्द्र वर्मा, सहायक अस्पताल प्रबंधक, जिला चिकित्सालय सतना को सम्मिलित किया गया है।
