फ्रांस में हिमस्खलन में दो स्कीयरों की मौत

पेरिस, 11 जनवरी (वार्ता) फ्रांस के सावोई विभाग (क्षेत्र) के वैल-डी’इसेरे में ऑफ-पिस्ट स्कीइंग करते समय हिमस्खलन में फंसने से शनिवार को दो फ्रांसीसी स्कीयरों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है।

फ्रांस के दैनिक अखबार ले फिगारो ने वैल-डी’इसेरे पर्यटन के बयान का हवाला देते हुए कहा कि दोनों पीड़ित 2.5 मीटर बर्फ के नीचे दबे हुए थे और बचाव दल उन्हें ढूंढने और उन तक पहुंचने में कामयाब होने के बाद भी उन्हें बचा नहीं पाए।

बयान में कहा गया है कि दोनों स्कीयर के पास हिमस्खलन ट्रांसीवर नहीं थे और उन्हें केवल उनके मोबाइल फोन के जरिए ही ढूंढा जा सका और बचाव दल को उन्हें 10 गुणा 15 मीटर के क्षेत्र में ढूंढने के लिए बर्फ के ढेर की जांच करनी पड़ी।

बयान में आगे कहा गया है कि दोनों पीड़ितों को दिल का दौरा पड़ा था और बचाव दल की कोशिशों के बावजूद उन्हें वापस नहीं लाया जा सका।

उल्लेखनीय है कि वैल डी’इसेरे सावोई में एक स्की रिसॉर्ट है, जो सर्दियों में खेल गतिविधियों के लिए मशहूर है।

 

 

Next Post

स्वच्छता के महायुद्ध में खुद उतरे महापौर

Sun Jan 11 , 2026
फ्लाईओवर पर संभाला मोर्चा, सफाई मित्रों का बढ़ाया जोश जबलपुर: शहर की हवा को शुद्ध बनाने और स्वच्छता रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए नगर निगम ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी अभियान के तहत महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने एक अनूठी पहल करते हुए […]

You May Like