
जबलपुर। कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने फेरबदल कर तत्काल प्रभाव से आदेश जारी करते हुए माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र पवार को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं, उनकी जगह पुलिस लाइन से नागेंद्र यादव को माढ़ोताल थाने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, वीरेंद्र पवार का स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। पुलिस लाइन में पदस्थ नागेंद्र यादव अब माढ़ोताल थाने की कमान संभालेंगे और क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा देखेंगे।
