सिंगरौली में नाली निर्माण में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग

सिंगरौली: नगर परिषद सरई के वार्ड क्रमांक 13 में चल रहे नाली निर्माण कार्य में गुणवत्ता की अनदेखी किए जाने का आरोप लगाते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरई (ग्रामीण) के अध्यक्ष रणबहादुर सिंह ने कलेक्टर सिंगरौली को आवेदन सौंपकर जांच कराने की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि वार्ड क्रमांक 13 में ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन निर्माण में मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है।

आरोप है कि नाली निर्माण में कम मात्रा में सीमेंट और सरिया का उपयोग किया जा रहा है, जबकि अधिक मात्रा में बालू, रेत और मुरुम मिलाई जा रही है। इसके साथ ही नाली के निर्माण में सही साइज की गिट्टी का भी उपयोग नहीं किया जा रहा है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि कहीं नाली की चौड़ाई 18 फीट तो कहीं 22 से 24 फीट तक बनाई जा रही है, जिससे निर्माण कार्य में असमानता दिखाई दे रही है।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रणबहादुर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण स्थल पर एजेंसी का नाम, लागत राशि और ठेकेदार से संबंधित जानकारी का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर गुणवत्ताहीन और अनियमित निर्माण कार्य पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Next Post

घरेलू गैस उपयोग करने पर 17 सिलेंडर जब्त

Thu Mar 12 , 2026
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के अनुविभागीय अधिकारी खुरई मनोज चौरसिया के नेतृत्व में राजस्व विभाग, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वाले प्रतिष्ठानों में गोविंद भोजनालय, महावीर भोजनालय, बीकानेर स्वीट्स, भाग्योदय चाट, मिलन होटल, उपसरपंच चाय, घनश्याम चाय, […]

You May Like