
भोपाल. शाहपुरा थाना पुलिस ने 8 घंटे के अंदर अंधे कत्ल का खुलासा गुरूवार को किया. तीन आरोपियो ने मिलकर एक युवक की हत्या की घटना को अंजाम दिया था. प्रकरण का एक आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को फरियादी विनोद कुमार कुशवाहा निवासी ललिता नगर कोलार रोड ने अपने 22 वर्षीय पुत्र अजय कुशवाहा की मौत की जानकारी पुलिस को दी. विनोद ने पुलिस को बताया कि अजय का शरीर टीनशेड के पास भरत नगर में मृत अवस्था में पडा मिला. मृतक को देखकर लगा कि किसी अज्ञात व्यक्तियो ने बेल्ट से गला दबाकर मार दिया है. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच करते हुए मृतक का पीमए गांधी मेडिकल में कराया.
जांच करते हुए पुलिस ने चिचेना घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरो को चेक किया. आसपास के लोगो से पूछताछ की गई, जिसके बाद कुछ लोगों के बयान के आधार पर दो नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. नाबालिगों ने पुलिस को बताया कि मृतक अजय कुशवाहा आये दिन छुरी दिखा कर उन्हें डराता धमकता था, जिसके कारण तीनो ने मिलकर एकांत में अजय कुशवाहा के गले में पेचकस से वार किया. इसके साथ ही आरोपियों ने बेल्ट से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी. इस घटना में शामिल एक अन्य आरोपी विकास चौहान की तलाश जारी है.
