चार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले

नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों का तबादला किया है।

केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की ओर से सोमवार को जारी अलग-अलग अधिसूचनाओं के अनुसार, राजस्थान, त्रिपुरा, झारखंड और मद्रास उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले किए गए हैं।

अधिसूचनाओं के अनुसार मद्रास उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के आर श्रीराम को राजस्थान उच्च न्यायालय में तबादला किया गया है।

इसी प्रकार राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश मनिंद्र मोहन श्रीवास्तव का स्थानांतरण मद्रास उच्च न्यायालय किया गया है। त्रिपुरा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को तेलंगाना उच्च न्यायालय तबादला किया गया है। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव का स्थानांतरण त्रिपुरा उच्च न्यायालय में किया गया है।

उच्चतम न्यायालय की कॉलेजियम ने गत 28 मई को चारों उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों के तबादले से संबंधित अपनी सिफारिश की थी।

 

Next Post

दिल्लीवालों की चिंता छोड़ मंत्रियों के लिए लाखों के फोन खरीदेगी सरकार : आप

Mon Jul 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 जुलाई (वार्ता) आम आदमी पार्टी(आप) ने दिल्ली की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मुख्यमंत्री और मंत्रियों के लिए लाखों रुपए के मोबाइल फोन खरीदने के किए गए फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आज कहा कि भाजपा सरकार […]

You May Like