रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, सर्दियों में ताज एक्सप्रेस झांसी से ग्वालियर नहीं जाएगी

ग्वालियर: सर्दियों में कोहरे के चलते ट्रेनों के संचालन पर पडने वाला असर ग्वालियर के यात्रियों की परेशानी बढाने वाला है। रेलवे ने 1 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन झांसी से ग्वालियर के बीच बंद रखने का निर्णय लिया है। इस फैसले का असर ग्वालियर से झांसी और झांसी से ग्वालियर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर पडेगा। तीन महीने तक इस ट्रेन में इन दोनों स्टेशनों के बीच सफर करने की सुविधा नहीं मिलेगी। दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को ग्वालियर से आगे की यात्रा के लिए दूसरे विकल्प तलाशने होंगे।
झांसी से ग्वालियर के बीच ट्रेन निरस्त
रेलवे के अनुसार गाडी संख्या 12279 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-नई दिल्ली एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 28 फरवरी तक झांसी से ग्वालियर के बीच निरस्त रहेगी। इसी तरह गाडी संख्या 12280 नई दिल्ली-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी एक्सप्रेस भी इस अवधि में ग्वालियर से झांसी के बीच नहीं चलेगी। दोनों ट्रेनों का ग्वालियर से दिल्ली के बीच का संचालन प्रभावित नहीं होगा लेकिन झांसी तक आने-जाने वाले यात्रियों को इस हिस्से में ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी। कोहरे के मौसम में रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से कई अन्य ट्रेनों के फेरे भी कम किए है।
झांसी और ग्वालियर के बीच नियमित रूप से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए तीन महीने तक इस ट्रेन का उपलब्ध नहीं होना परेशानी का कारण बन सकता है। खासकर दिल्ली की ओर जाने वाले उन यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड सकती है जो झांसी से ट्रेन पकडते है या इस ट्रेन से झांसी तक पहुंचते है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक सूचना से ट्रेन के संचालन की पुष्टि कर लें।

Next Post

नशामुक्त भारत का संदेश लेकर आए बाइकर का स्वागत

Fri Oct 23 , 2026
सीहोर। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड के अंतर्गत फाइट अगेंस्ट ड्रग्स-नशे से दूरी है जरूरी का संदेश लेकर निकली बाइक रैली गुरुवार को सीहोर पहुंची. 14 राज्यों के 146 बाइक राइडर्स का राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान परिसर में छात्र-छात्राओं ने स्वागत किया. इस अभियान के तहत जोन 2 सेंट्रल के […]

You May Like