ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के लभेड़पुरा में रहने वाले अभिषेक यादव द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है कि गुड़ा गुड़ी के नाके के एटीएम से तथा बिनय नगर एटीएम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 100000 रुपए खाते से निकाल लिए गए। पुलिस द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्रकरण कायम कर आरोपी की तलाश की जा रही है। यदि किसी व्यक्ति को इस व्यक्ति के संबंध में जानकारी हो तो 99812 34596 पर सूचना दे सकते हैं।
एटीएम से अज्ञात व्यक्ति ने निकाले एक लाख रुपए
