अवैध विस्फोटक जप्त होने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

भैंसदेही: पुलिस ने अवैध विस्फोटक पदार्थ रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।भैंसदेही पुलिस ने आरोपी के खेत में बने गोदाम से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जप्त की है।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर द्वारा कल सूचना दी गई कि राजेन्द्र डढोरे द्वारा बगदरा रोड स्थित अपने खेत के गोदाम में विस्फोटक पदार्थ रखा गया है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां खेत व उसमें बना मकान राजेन्द्र डढोरे का होना पाया गया। पुलिस द्वारा गोदाम का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ब्लास्ट के लिए उक्त विस्फोटक लाया था।आरोपी के पास विस्फोटक पदार्थ रखने से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए जाने पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया।

Next Post

ग्वालियर से श्योपुर जा रही बस पलटी, 15 यात्री घायल

Mon Dec 15 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर से श्योपुर जा रही बालाजी बस बैराड़ के पास पलट गई जिसमें 15 यात्री घायल हुए हैं जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस 30 मिनट लेट होने के कारण ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था जिसके कारण उसका संतुलन बिगड़ा और बस […]

You May Like