मैदान पर खिलाड़ियों ने बहाया पसीना, एक झलक पाने उमड़े प्रशंसक

इंदौर:होलकर स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैण्ड के बीच चल रही तीन मैचों की वन डे श्रृंखला का अंतिम मैच रविवार को खेला जाएगा. यहां भारतीय टीम का रिकॉर्ड अजेय रहा है. भारतीय टीम उसे बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी. तीन मैचों की श्रृंखला फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है, ऐसे में यह मुकाबला निर्णायक बन गया है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की नजर भारत में पहली बार द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला जीतकर इतिहास रचने पर टिकी होगी.

अंतिम मैच में अपना बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शनिवार को मैदान में जमकर पसीना बहाया. दोपहर में भारतीय टीम नेट प्रैक्टिस करने पहुंची. दोपहर लगभग ढाई घंटे भारतीय खिलाड़ियों ने तेज धूप में नेट प्रैक्टिस की. बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने जमकर पसीना बहाया. इसके बाद न्यूजीलैण्ड की टीम मैदान पर पहुंची. उन्होंने भी दो घंटे से ज्यादा मैदान पर अभ्यास किया. दोनों ही टीमों का लक्ष्य अंतिम मैच जीतने पर.

वहीं, टीम के अभ्यास सत्र के दौरान मैदान के बाहर प्रशंसकों की भीड़ भी जमा रही. वे अपने चहेते खिलाड़ी की झलक पाने के लिए आतुर दिखे. कड़ी सुरक्षा के चलते स्टेडियम के अंदर जाना संभव नहीं था. इसी के चलते वे खिलाड़ियों को लाने ले जाने वाली बस पर निगाहे टिके रहे. बस जैसे ही बाहर निकली खिलाड़ियों ने झलक पाकर झूम उठे और इस पल को अपने कैमरे में कैद किया. वहीं खिलाड़ियों ने भी उनका अभिवादन किया

Next Post

इंदौर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच निर्णायक मैच आज

Sun Jan 18 , 2026
इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को वनडे सीरीज के निर्णायक मैच खेला जाएगा. जहां मेहमान टीम लगभग दो दशकों के बाद भारतीय धरती पर एक दुर्लभ वनडे सीरीज जीत दर्ज करने का लक्ष्य लेकर उतरेगी. वहीं भारत घरेलू रिकार्ड को कायम रखते आत्मविश्वास हासिल करना चाहेगा.होलकर क्रिकेट स्टेडियम […]

You May Like