
सागर। सागर जिले के बण्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत दिव्यांग युवक की हत्या के दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फरियादी मेघराज लोधी निवासी ग्राम बीजरी, थाना बण्डा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसके भाई टीकाराम उर्फ टिक्कू लोधी (उम्र 30 वर्ष) की उसके परिचित राधे लोधी एवं झब्बू लोधी द्वारा पैसों के लेनदेन को लेकर शराब पीने के दौरान विवाद होने पर बैसाखी से हमला कर हत्या कर दी गई।रिपोर्ट पर थाना बण्डा मे धारा 103(1), 296(B), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।गठित टीमों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों राधे लोधी (28 वर्ष) एवं झब्बू लोधी (60 वर्ष) निवासी ग्राम बीजरी, थाना बण्डा को दस्तयाब कर विधिवत पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने पैसों के विवाद के बाद बैसाखी से हमला कर हत्या करना स्वीकार किया। इसके उपरांत दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
