कलेक्ट्रेट की सुरक्षा में बड़ी चूक, कलेक्टर की कुर्सी पर जा बैठा विक्षिप्त युवक

सिंगरौली। आज दिन बुधवार की सुबह करीब 10:07 मिनट पर एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक अचानक कलेक्ट्रेट भवन पहुंचता है और कलेक्टर के चैम्बर में पहुंच चेयर पर बैठ जाता है। जब सुरक्षा गार्डो की नजर पड़ी तो, उसे तत्काल बाहर लाया गया और बात में पता चला कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नही है। वहीं इस दौरान कलेक्टर समेत अन्य अधिकारी भी नही पहुंचे थे। हालांकि इस दौरान कलेक्ट्रोरेट के सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

दरअसल ढोटी का एक करीब 30 वर्षीय युवक कलेक्ट्रेट भवन के पोर्च के नीचे जहां कलेक्टर का कार खड़ी की जाती है, वहीं पर अपनी बाईक खड़ी करते हुये सीधे कलेक्टर के चैम्बर में पहुंच चेयर पर बैठ गया। किसी की नजर पड़ी तो उसे देख हदप्रद रह गये। सुरक्षा गार्डो को जैसे ही इसकी भनक लगी, उसे पकड़ कर बाहर लाये। वहां मौजूद लोगों ने युवक रोहित से पूछतांछ कर वीडियों बनाया, उसने अपने जवाब में कहा कि मेरा मन आया और जाकर बैठ गया। जेल भेजना हो भेज दें, मुझे कोई चिंता नही है। हालांकि बाद में पता चला कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नही है। ऐसी चर्चाएं है। मानसिक संतुलन ठीक है या नही इस बारे में कुछ कह पाना कुछ उचित नही होगा।

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से सांभर की मौत, कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों से वनरक्षक ने की अभद्रता

Wed Mar 25 , 2026
​बालाघाट। जिले में वन्यप्राणियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। ताजा मामला एक सांभर की ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत का है। हालांकि, इस दुखद घटना के साथ-साथ वन विभाग के एक कर्मचारी का तानाशाही रवैया भी चर्चा का विषय […]

You May Like