नपा नीमच से सीएमओ बामनिया सहित तीन अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

नीमच। स्थानीय हायर सेकेंडरी क्रमांक 2 में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा द्वारा श्रेष्ठ कार्य के लिए नगर पालिका नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया सहित तीन अधिकारी कर्मचारियों को शील्ड व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

नगर पालिका परिषद नीमच की सीएमओ दुर्गा बामनिया को सीएम हेल्पलाइन एवं शासन की योजनाओं के त्वरित निराकरण के उत्कृष्ट कार्य हेतु, कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा को कार्यालय अधीक्षक के पदीय दायित्व के साथ साथ स्टोर शाखा, परिषद बैठकों का संचालन व रिकॉर्ड संधारण में उत्कृष्ट कार्य एवं  कमल अहीर को जनगणना में उत्कृष्ट कार्य हेतु कलेक्टर  हिमांशु चंद्रा द्वारा शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Next Post

शवगृह निर्माण को चुनौती देने वाली जनहित याचिका खारिज

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने वह जनहित याचिका खारिज कर दी है, जिसमें मैहर जिले के अमरपाटन में नये शवगृह बनाये जाने को चुनौती दी गई थी। एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने सुनवाई पश्चात् कहा कि अदालत किसी विशेषज्ञ संस्था की तरह वार्ड नंबर […]

You May Like