स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल हुए दो और बोइंग 737

नयी दिल्ली, 09 दिसंबर (वार्ता) देश के उड्डयन क्षेत्र में जारी संकट के बीच किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट के बेड़े में दो और बोइंग 737 विमान शामिल हो गये हैं।

स्पाइसजेट ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि दोनों विमान 26 और 29 नवंबर से वाणिज्यिक उड़ान भरनी शुरू कर चुके हैं। इनका उपयोग दिल्ली-बैंकॉक, अहमदाबाद-दुबई और अहमदाबाद-कोलकाता मार्गों पर किया जा रहा है।

पीक मांग वाले समय में दो विमानों का बेड़े में शामिल होना कंपनी के लिए काफी लाभदायक है। स्पाइसजेट के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी देबोजो महर्षि ने इसे चरणबद्ध तरीके से क्षमता विस्तार की तरफ एक और कदम बताया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इससे परिचालन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।

Next Post

कैंसर से उबरने के बाद बीबीएल के जरिए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करेंगे निक मैडिनसन

Tue Dec 9 , 2025
सिडनी 09 दिसंबर (वार्ता) कैंसर से उबर रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज निक मैडिनसन प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में बिग बैश लीग (बीबीएल) से वापसी करेंगे। पूर्व टेस्ट बल्लेबाज ने सिडनी थंडर के साथ दोबारा अनुबंध किया है। थंडर ने मंगलवार को मैडिनसन के लिए एक सत्र का नया अनुबंध घोषित किया, जहां टीम […]

You May Like