साढ़े 3 लाख कीमत की कॉपर एल्यूमीनियम वायर जप्त

सिंगरौली । बंधौरा पावर प्लांट से लाखों कीमत के चोरी हुये कापर केबिल, एल्यूमीनियम केबिल, सीलिंग बायर व सेफ्टी बेल्ट को पुलिस ने बरामद करते हुये एक आरोपी को दबोच लिया है। यह कार्रवाई थाना प्रभारी माड़ा शिवपूजन मिश्रा एवं बंधौरा चौकी प्रभारी संदीप नामदेव ने एसपी सियाज केएम के निर्देश पर किया है।

17 जुलाई को फिराज इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी जो अदाणी के अंतर्गत इलेक्ट्रिक वर्क करती है, जहां कैम्पस से आरोपी बबलू प्रसाद जायसवाल पिता छोटे जायसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी कर्सुआलाल चौकी बंधौरा थाना माड़ा के द्वारा उक्त कंपनी से अलग-अलग टुकड़े में करीबन 100 मीटर कापर केबिल, करीबन 90 मीटर एल्यूमीनियम केबिल व सीलिंग वायर तथा सेफ्टी बेल्ट चोरी किये गये थे, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को कब्जे में लेकर मौके से तथा आरोपी के घर से उक्त चोरी गया सामग्री बरामद कर जप्त किया गया व आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिय गया है। उक्त कार्रवाई में उनि संदीप नामदेव चौकी प्रभारी बंधौरा, सउनि राजवर्धन सिंह, प्रआर राकेश विश्वकर्मा दिलीप धाकड़, अनीश सिंह, रामराजा, शिवेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Next Post

डीईओ के निरीक्षण में 12 शिक्षक गैरहाजिर

Fri Jul 17 , 2026
सिंगरौली । कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली ने शुक्रवार को विकासखंड चितरंगी के सात विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहीं उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था मिली तो कई विद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता, साफ.-सफाई और शिक्षकों की उपस्थिति पर गंभीर सवाल खड़े हो गए। डीईओ कविता त्रिपाठी […]

You May Like