ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित हुआ ट्रक, हाईवे पर पलटा

शाजापुर।शुक्रवार को मक्सी से सारंगपुर जा रहा अनार व रूई से भरा ट्रक आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलट गया. इस हादसे में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना दोपहर करीब 2 बजे की है. जब ट्रक मक्सी से सारंगपुर की ओर जा रहा था. वाहन में रुई और अनार के बॉक्स भरे हुए थे. जिसे लेकर चालक सारंगपुर की ओर जा रहा था. तभी ट्रक के ब्रेक फेल हो गए, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सडक़ पर पलट गया. इस हादसे में वाहन में सवार नहीर पिता इस्लाम, जुनैद पिता नसीम और आकाश तिवारी घायल हुए. वहीं एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं. सूचना मिलने पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है. सूचना मिलते ही यातायात थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला और लालघाटी पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ट्रक को सडक़ किनारे हटवाकर यातायात सुचारु किया. लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और ड्राइवर से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत 

Fri May 23 , 2025
डिंडौरी। दिल्ली नंबर की एक कार ने बाइक को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शहपुरा थाना क्षेत्र के गौरैया गांव के पास जबलपुर- अमरकंटक नेशनल हाईवे पर हुआ है। शहपुरा थाना प्रभारी अनुराग जामदार ने कहा, हेमंत पिता अग्नू […]

You May Like