प्राचीन बावड़ी व मंदिर परिसर की सफाई

ग्वालियर । जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में प्राचीन धार्मिक स्थलों एवं बावड़ियों की साफ – सफाई का काम प्रमुखता से किया जा रहा है। अभियान में जन अभियान परिषद के स्वयं सेवक भी बढ़चढ़कर हिस्सेदारी निभा रहे हैं। इस क्रम में जन अभियान परिषद ग्वालियर से संबद्ध नवांकुर संस्था सफल युवा मंडल द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आज ग्राम झंडा का पुरा तिघरा रोड स्थित प्राचीन झरनेश्वर मंदिर परिसर एवं ऐतिहासिक बावड़ी के पास साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों में जल स्रोतों की महत्ता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था।

इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारियों एवं युवाओं ने श्रमदान कर मंदिर परिसर व बावड़ी से कचरा, झाड़ियां एवं प्लास्टिक सामग्री हटाईं। साथ ही स्थानीय लोगों को पर्यावरण संरक्षण एवं जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का नेतृत्व सफल युवा मंडल अध्यक्ष अरविंद कुशवाह द्वारा किया गया।

Next Post

प्रो. हाशमी का व्यक्तित्व और कृतित्व समाज को समर्पित रहा शिष्यों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Sun Jun 15 , 2025
रतलाम। जीवन वीणा के तारों को हर रोज नई धुन देता पर, मृत्यु महाकाली की लय से कुछ तार चटकते रहते हैं। प्रो. अज़हर हाशमी जी की इन्हीं काव्य पंक्तियों में जीवन का दर्शन और अंतिम सत्य समाहित है और इसी अंतिम सत्य की ओर बढ़ते हुए 10 जून को […]

You May Like