लापता वृद्ध का शव नदी किनारे मिला, बेटे ने इंदौर तक में की थी पिता की खोज

दमोह। देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत सुनार नदी किनारे मंगलवार दोपहर सात दिन से लापता एक वृद्ध का शव मिला है.जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पहले वृद्ध की कोई शिनाख्त नहीं हो पा रही थी. क्योंकि जानवरों ने व मछलियों ने चेहरा खा लिया था. पुलिस ने आसपास जानकारी जुटाई. शिनाख्त होने के बाद परिजनों को सूचित किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

मृतक की पहचान मदन कुर्मी 67

निवासी फुटेरा कलां थाना बटियागढ़ के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार मदन कुर्मी फुटेरा गांव में ही एक किराने की दुकान पर काम करते थे. एक सप्ताह पूर्व वह अचानक लापता हो गए.बेटे उमेश ने उनकी खोजबीन की और जब कोई सुराग नहीं लगा तब थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.इस दौरान इंदौर में भी उसने संपर्क किया तो कुछ लोगों ने कहा कि उसके पिता नौकरी के लिए आए थे. वह इंदौर भी पहुंचा लेकिन पिता की कोई जानकारी नहीं लगी तो वह वापस आ गया. मंगलवार दोपहर नरसिंहगढ़ की सुनार नदी के किनारे जहां पानी बहुत कम था वहां एक अज्ञात शव मिला. स्थानीय लोगों ने नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी अभिषेक पटेल को सूचना दी. वह पुलिस स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे.मृतक का शव बुरी हालत में था.मछलियों ने उसका चेहरा खा लिया था तो वही जानवर भी शरीर को काफी छत विक्षत कर चुके थे.चौकी प्रभारी ने आसपास जानकारी जुटाई. मृतक के परिजन भी पहुंचे उन्होंने कपड़ों से पहचान की.

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर मामले में जांच की जा रही है. घटना का कारण अज्ञात है पुलिस भी इस बात की जानकारी जुटा रही है कि वृद्ध फुटेरा कला गांव का रहने वाला है तो वह नरसिंहगढ़ में सुनार नदी के पास क्यों आया था.

Next Post

जबलपुर से कूलर लेकर आ रहे ऑटो में लगी आग, ऑटो आग में जलकर हुआ खाक

Tue Apr 28 , 2026
दमोह। जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे अभाना के पास मुठिया तिराहे पर कूलर लेकर आ रहे एक ऑटो अचानक आग लग गई.जिसके बाद चालक ने बाहर आकर अपनी जान बचाई और कुछ ही पलों में ऑटो आग का गोला बन गया. मौके पर अफरा-तफरी मच गई. […]

You May Like