
इंदौर:सिमरोल थाना क्षेत्र के ग्राम चोरल में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ मारपीट और हमला करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है.पुलिस के अनुसार फरियादिया नौशाद बी उम्र 50 साल निवासी ग्राम चोरल ने शिकायत दर्ज कराई कि रविवार की शाम करीब 5 बजे मायके में रहने की बात को लेकर विवाद हो गया.
इस दौरान आरोपी केहकशा और फरीदा बी, दोनों निवासी ग्राम आठमील, थाना खुडैल, ने उसे गालियां दीं. विवाद बढ़ने पर दोनों ने फरियादिया पर चाकू जैसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे उसके दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
