ईरान संघर्ष के पीछे लंदन की नीतियां भी जिम्मेदार: एंड्रे केलिन

मॉस्को, 04 अप्रैल (स्पूतनिक) ब्रिटेन में रूस के राजदूत एंड्रे केलिन ने कहा है कि ईरान के खिलाफ अमेरिका और इज़रायल की आक्रामक कार्रवाई के पीछे आंशिक रूप से लंदन की नीतियां जिम्मेदार हैं।

श्री केलिन ने रूस की समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती से बातचीत में कहा, “दरअसल, ईरान और पूरे क्षेत्र

में हुई दुखद घटनाएं कई मायनों में लंदन की नीतियों का परिणाम हैं, जिसने वॉशिंगटन में ईरान-विरोधी ‘हॉक्स’ का साथ दिया और संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) के पतन में योगदान दिया। ”

रूस के राजदूत ने यह भी आरोप लगाया कि ब्रिटेन ईरान की जवाबी कार्रवाई की आलोचना करता है, लेकिन ईरानी नागरिकों के खिलाफ कथित युद्ध अपराधों की निंदा नहीं करता।

उन्होंने कहा, “पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ने एक बार फिर लंदन के इस रवैये को उजागर किया है। ब्रिटेन की सरकार यह दिखावा करती है, कि उसे यह नजर नहीं आता कि संघर्ष की शुरुआत किसने की और किसने आक्रामक कदम उठाये। वे ईरान की जवाबी कार्रवाई की आलोचना करते हैं, जैसे कि उसने ही पहले हमला किया हो। वहीं, ईरानी नागरिकों के खिलाफ युद्ध अपराध-जिसमें बच्चों की हत्या भी शामिल है, उन्हें नजर नहीं आते।”

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी को अमेरिका और इज़रायल ने तेहरान सहित ईरान के कई ठिकानों पर हमले किये, जिससे बहुत नुकसान हुआ और नागरिक हताहत हुए। इसके जवाब में ईरान ने इज़रायल के क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये हैं।

 

 

Next Post

रूस से जुड़े जहाजों को जब्त करने का ब्रिटेन का प्रयास अस्वीकार्य: रूसी राजदूत

Sat Apr 4 , 2026
मास्को, 04 अप्रैल (स्पूतनिक/वार्ता) रूस ने कहा है कि रूस से जुड़े जहाजों को जब्त करने का ब्रिटेन का कोई भी प्रयास अस्वीकार्य है। ब्रिटेन में रूस के राजदूत आंद्रेई केलिन ने रूसी न्यूज एजेंसी आरआईए नोवोस्ती से यह बात कही। उन्होंने कहा, “ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर का ब्रिटिश […]

You May Like