सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

मुरैना, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुरैना में ‘विकसित भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अपनी रचनात्मकता एवं विचारों के माध्यम से विकसित भारत की संकल्पना को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल भारत, स्वच्छ भारत सहित विभिन्न विषयों पर आकर्षक एवं संदेशपरक चित्रों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका को रेखांकित किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रशिक्षणार्थियों ने विकसित भारत के लक्ष्य, युवा शक्ति की भूमिका, आत्मनिर्भरता, स्वच्छता एवं तकनीकी प्रगति जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रशिक्षणार्थियों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना रहा। प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साह एवं उमंग के साथ सहभागिता कर सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों और विकसित भारत के संकल्प को प्रभावी ढंग से अभिव्यक्त किया।

Next Post

पीएलआई योजनाओं से फार्मा और चिकित्सा उपकरण विनिर्माण को मिला बढ़ावा

Fri Sep 25 , 2026
नयी दिल्ली, 25 सितंबर (वार्ता) सरकार ने कहा है कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं ने भारत के फार्मास्युटिकल, सक्रिय औषधि अवयव (एपीआई) और चिकित्सा उपकरण विनिर्माण क्षेत्रों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। केंद्र सरकार के औषधि विभाग ने शुक्रवार को बताया कि पीएलआई योजनाओं के माध्यम […]

You May Like