दो युवक फांसी के फंदे पर झूले

जबलपुर। खमरिया व रांझी थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाए इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है पुलिस दोनों ही मामलों में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। खमरिया पुलिस ने बताया कि तिघरा निवासी गिरीश 42 वर्ष ने घर में लकड़ी की बल्ली में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसी प्रकार रांझी पुलिस ने बताया कि अनिल केवट 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती केवट मोहल्ला रांझी में रहता था। गुरुवार सुबह 7 बजे अनिल केवट की मॉ एवं गोविंद केवट ने अनिल का दरवाजा बंद होने से दरवाजा खटखटाया, दरवाजा न खुलने पर दरवाजा तोडा तो देखा कि अनिल लकड़ी की बल्ली में फांसी पर लटका था जिसकी मौत हो चुकी थी।

Next Post

दमोह पथरिया मार्ग पर ट्रक और कार की जोरदार भिड़ंत, हादसे में कार चालक की मौत, ट्रक चालक मौके से फरार

Thu Jun 11 , 2026
पथरिया/दमोह.दमोह-पथरिया मुख्य मार्ग पर पुरानी शराब दुकान के सामने बुधवार रात करीब हुए भीषण सड़क हादसे में नगर पंचायत कर्मचारी फहीम खान (32) की मौत हो गई.वे कार से दमोह से पथरिया लौट रहे थे, तभी सामने से आ रहे अनाज से भरे ट्रक से उनकी कार की आमने-सामने टक्कर […]

You May Like