यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में राजधानी यादव समाज का प्रदर्शन, डायरेक्टर का पुतला दहन

भोपाल। राजधानी में यादव समाज के सदस्यों ने फिल्म यादव जी की लव स्टोरी के विरोध में प्रदर्शन किया। समाज के पदाधिकारियों का आरोप है कि फिल्म में ‘लव जिहाद’ से जुड़ा विषय दिखाकर समाज विशेष की छवि को ठेस पहुंचाई गई है। इसे लेकर नाराज कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर विरोध जताया और फिल्म के निर्देशक गौतम तोमर का पुतला दहन किया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि फिल्म के कुछ दृश्य आपत्तिजनक हैं और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने प्रशासन से फिल्म की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। यादव समाज के प्रतिनिधियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आगे भी आंदोलन करेंगे।

Next Post

शादी का झांसा, फिर अपहरण और वसूली; पन्ना में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग के 9 गुर्गे दबोचे गए

Fri Feb 27 , 2026
पन्ना। पुलिस ने शादी कराने का झांसा देकर वसूली करने वाली लुटेरी दुल्हन गैंग के नौ सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक कार, एक मोटरसाइकिल, 10 मोबाइल, एक टैबलेट और सौन्दर्य सामग्री सहित लगभग 18 लाख रुपये का सामान जब्त हुआ है। पुलिस अधीक्षक पन्ना […]

You May Like