
इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में एकव्यक्ति ने विधवा महिला को सहारा देने और शादी करने का वादा कर लंबे समय तक उसका शोषण किया और अंत में अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
परदेशीपुरा पुलिस के अनुसार, 42 वर्षीय विधवा महिला की शिकायत पर आरोपी प्रदीप पिता जगदीश शर्मा निवासी शिव धाम कॉलोनी, इंदौर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पति के निधन के बाद आरोपी प्रदीप ने उससे जान-पहचान बढ़ाई और उसे शादी करने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर आरोपी घटना दिनांक से लगातार पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।महिला ने पुलिस को बताया कि जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी उसे टाल देता था। हाल ही में जब उसने विवाह के लिए अंतिम बार दबाव बनाया, तो आरोपी प्रदीप शर्मा ने स्पष्ट रूप से शादी करने से इनकार कर दिया और पीड़िता को छोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
