बैतूल-खंडवा हाईवे पर बारातियों से भरी पिकअप पलटी, हादसे में एक बच्चे और बुजुर्ग महिला की मौत, 12 से ज्यादा घायल

बैतूल: जिले में बैतूल-खंडवा स्टेट हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक 8 वर्षीय बच्चे और एक बुजुर्ग महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के सिंगोट क्षेत्र से दो पिकअप वाहनों में बाराती बैतूल जिले के बगडोना गांव जा रहे थे।

इसी दौरान महुपानी गांव के पास सामने से आ रहे वाहन को बचाने की कोशिश में एक पिकअप चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे।सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार घायलों की निगरानी कर रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि सामने से आ रहे वाहन की वजह से पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Next Post

ईडी ने आईपीएल सट्टेबाजी मामले में असम एवं दिल्ली में कई परिसरों पर छापेमारी की

Wed May 27 , 2026
नयी दिल्ली, 27 मई (वार्ता) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े पैमाने पर अवैध आईपीएल क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट और उससे अवैध कमाई को वैध बनाने के सिलसिले में असम के गुवाहाटी और तिनसुकिया के साथ-साथ नयी दिल्ली में कई परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। ईडी के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने बुधवार […]

You May Like

Play sound