नयी दिल्ली 13 अप्रैल (वार्ता) उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़़ ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को नमन किया है।
श्री धनखड़़ ने रविवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि जलियांवाला हत्याकांड में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों का भारत सदैव ऋणी रहेगा।
उन्होंने कहा, “ 13 अप्रैल 1919 को हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को मैं समस्त राष्ट्र के साथ नमन करता हूं।”
उपराष्ट्रपति ने कहा कि अन्याय के विरुद्ध उनका साहस स्वतंत्रता संग्राम की रीढ़ है।
