भोपाल।मौसम विभाग ने मप्र के अधिकांश जिलों में बुधवार को बारिश की संभावना जताई है. धार, बैतूल, अलीराजपुर, सिवनी, मंडला, पाढ़र्णा नर्मदापुरम, बालाघाट, छिंदवाड़ा सहित जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. बारिश की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. इसके साथ ही छतरपुर, शिवपुरी, ग्वालियार, दतिया, भिंड़, मुरैना, गुना, श्योरपुरकलां, शाजापुर, राजगढ़, टीकमगढ़, अशोकनगर, विदिशा सहित जिलों में भी बारिश के आसार बने हैं. प्रदेश में फिलहाल बारिश का दौर जारी रहेगा. मौसम विभाग ने बारिश की संभावना को लेकर पूर्वानुमान लगाया है.
मौसम बैज्ञानिकों के अनुसार पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन, चंबल संभागों के जिलों में कहीं कहीं बारिश हुई. भोपाल, ग्वालियर, रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर बारिश हुई. जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा. पिछले 24 घंटो में, अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ. नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 1.6-2.8 °C तक अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे. शहडोल संभाग के जिलों में सामान्य से 4.0 °C तक काफी अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे.
