आरटीओ में बस ऑपरेटरों की बैठक, अधिक किराया वसूलने पर होगी कार्रवाई

जबलपुर: बस संचालकों द्वारा यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने की शिकायतें सामने आने केबाद शुक्रवार को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में शहर के समस्त बस ऑपरेटरों की बैठक आयोजित की गई।बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने बताया कि राज्य शासन के परिवहन विभाग द्वारा हाल ही में बसों के किराये में वृद्धि की गई है। कुछ बस ऑपरेटरों द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया वसूले जाने की जानकारी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा तय की गई दर से अधिक किराया वसूलने की सूचना प्राप्त होने पर इसे परमिट की शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा और नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बस संचालकों की विभिन्न समस्याओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई। इसमें मुख्य रूप से के. फार्म, व्हीएलटीडी से संबंधित विषय तथा वाहन स्क्रैपिंग योजना के अंतर्गत पंजीकृत वाहनों को मासिक टैक्स में छूट न मिलने संबंधी शिकायतें शामिल हैं। बैठक के बाद आईएसबीटी बस स्टैंड पहुंचकर बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल किशोर तिवारी तथा अन्य बस संचालकों की उपस्थिति में समस्त मार्गों पर चलने वाले वाहनों में किराये की सूची चस्पा कराई गई।

Next Post

तीन दुकानों से लिये खाद्य नमूने

Sat Aug 22 , 2026
जबलपुर : मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों पर लगाम लगाने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को भी छापेमारी की । तीन प्रतिष्ठानों से नमूने लिए।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता से प्राप्त जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शुक्रवार को दीनदयाल चौक के पास स्थित हीरा स्वीट का […]

You May Like