पश्चिम बंगाल में फालता विधानसभा क्षेत्र में सभी मतदान केंद्रो पर 21 मई को दोबारा मतदान होगा : चुनाव आयोग

नयी दिल्ली 02 मई (वार्ता) चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के फालता विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दौरान गड़बड़ी और हिंसा के शिकायतों की पड़ताल के बाद वहां सभी मतदान केंद्रों पर 21 मई को दोबारा मतदान करने का फैसला किया है ।आयोग के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि फालता विधानसभा (144) क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को सुबह 07:00 से शाम 18:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा और वोट की गिनती 24 मई को की जाएगी।

गत 29 अप्रैल को फालता विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान गंभीर चुनावी अपराधों और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के उल्लंघन के मद्देनजर चुनाव आयोग ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में दोबारा मतदान करने का फैसला किया है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को सहायक मतदान केंद्रों सहित सभी 285 मतदान केंद्रों पर नए सिरे से मतदान कराने के निर्देश दिए हैं।

 

Next Post

हत्या के प्रयास पर पांच साल की सजा

Sun May 3 , 2026
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक अग्रवाल व जस्टिस अवनींद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने राज्य शासन की अपील पर सुनवाई करते हुए सत्र न्यायालय का दोषमुक्ति आदेश निरस्त कर दिया। इसी के साथ हत्या के प्रयास के आरोपी छिंदवाड़ा निवासी अमित तुलस्यान को पांच वर्ष के कारावास व 25 […]

You May Like