मृतक के पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
इंदौर: अरबिंदो अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में काम करने वाले एक सुपरवाइजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्मार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की हैं. पुलिस को सूचना मिली कि अरविंदो अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में एक व्यक्ति ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरु की.
जांच में पता चला कि लवकुश चौराहे के पास रहने वाले 50 वर्षीय मृतक सोनू पिता सेवाराम खटवा ने आत्महत्या की है. पुलिस को पता चला कि सोनू लंबे समय से अरबिंदो अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम में सुपरवाइजर के रूप में काम करता था. वह शवों के पोस्टमार्टम में भी मदद करता था. पुलिस को शव के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. मृतक के परिजनों के बयान भी अभी होना बाकी है.
आत्महत्या के कारणों की जांच जारी
पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. पुलिस ने बताया कि हालांकि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सोनू कुछ दिनों से परेशान रहता था. परिजनों के बयानों के बाद ही उसकी परेशानी की वजह पता लगेगी, अभी परिजनों के बयान नहीं हुए है. पुलिस आत्महत्या करने के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है
