नगर पर मेहरबान हुए बादल, 3 घंटे हुई रिमझिम वर्षा

शाजापुर, एक सप्ताह के इंतजार के बाद फिर बादलों ने नगर पर मेहरबानी की और करीब 3 घंटे से अधिक समय में नगर में कभी हल्की कभी तेज बारिश का दौर चलता रहा. जिससे मौसम में तो ठंडक घुली. वहीं चीलर बांध का जलस्तर भी 9 फीट तक पहुंच गया.

बुधवार को भी दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे जो रह.रहकर बारिश की संभावना जता रहे थे, लेकिन पूरे दिन एक या दो बार ही रिमझीम वर्षा हुई और आसमान साफ हो गया. रात करीब 9.30 बजे फिर आसमान पर बादल छाए और हल्की वर्षा शुरू हो गई. जिसके बाद रात करीब 1 बजे तक वर्षा का दौर जारी रहा. इस दौरान कभी रिमझीम तो कभी झमाझम बारिश होती रही. मौसम विभाग के अनुसार इन 3 घंटों में 25 एमएम 1 इंच वर्षा दर्ज की गई.

अब अगले माह तक करना होगा इंतजार

मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि गुरूवार रात में भी बारिश की संभावना है. इसके बाद एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है और न ही कोई सिस्टम बनने के आसार है. उन्होंने बताया कि अब 5 या 7 सितंबर के बाद ही वर्षा हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार 1 जून से अब तक 666 एमएम 26.5 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है.

फसलों को भी मिला जीवन दान

बुधवार रात को हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को भी नया जीवन मिला है. जो बारिश के अभाव में कमजोर पड़ रही थी. इस बारिश से फसलों को भी राहत मिली है. किसानों ने बताया कि बारिश की बहुत जरूरत थी. बारिश के अभाव में फसलों में कीट लगने लगे थे. हल्की ही सही लेकिन समय पर हुई वर्षा से फसलें मुरझाने से बच गई.

Next Post

पांच महीने में दूसरी बार कार बनी हत्या का हथियार

Thu Aug 27 , 2026
इंदौर. लसूड़िया थाना क्षेत्र में पांच महीने के भीतर कार से कुचलने की दूसरी बड़ी घटना सामने आई है. द एक्जोटिका टाउनशिप में प्रवेश से रोकने पर हुए विवाद के बाद युवक ने चौकीदार धर्मेंद्र मालवीय को कार से दो बार कुचल दिया. गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल ले जाए […]

You May Like