श्रद्धेय अटल जी ने राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया : राकेश सिंह

जबलपुर। जनसेवा के आदर्श और करुणा से ओत-प्रोत व्यक्तित्व के धनी राष्ट्रनायक, पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाया, जो हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। यह बात लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 101 वीं जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में अटल स्मृति प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर कही।

भाजपा कार्यालय में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के कर कमलों से प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, राज्यसभा सांसद सुमित्रा वाल्मीकि, भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, विधायक अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, संतोड़ बरकड़े, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पराँजपे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज की उपस्थिति में अटल स्मृति प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ।

महानगर के सभी 967 बूथों में मनाई जयंती

गुरूवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार की 101 वीं जन्म जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा शहर के सभी 967 बूथों में जन्म जयंती के कार्यक्रम आयोजित किये।भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने बताया भाजपा के प्रमुख पर्व जिनमे अटल जी की जन्म जयंती भी शामिल है जिनमे बूथ स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होते है उसी तारताम्य में सभी बूथों में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित हुए जिनमे वक्ताओं ने अटल जी के कृतित्व पर उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष रानू तिवारी, जिला महामंत्री पंकज दुबे, राजेश दाहिया, रंजीत पटेल, रुपेश पटेल, अभय सिंह ठाकुर, राजेश मिश्रा, शंकर श्रीवास्तव, योगेंद्र राजपूत, प्रणीत वर्मा, तृष्णा चटर्जी, कौशल सूरी, मनीष जैन कल्लू, संकल्प पाठक, अशोक रोहितास, विभा उपाध्याय, विवेक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Next Post

नेहरू नगर में 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

Thu Dec 25 , 2025
भोपाल। नेहरू नगर स्थित लाल सिंह मैदान, कोपल स्कूल के सामने आयोजित होने वाले 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं श्रीमद् प्रज्ञा पुराण कथा के उपलक्ष्य में आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के वातावरण में निकली यह यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः कथा स्थल […]

You May Like