अनु बेनिवाल फिर ग्वालियर आई, एएसपी होंगी

ग्वालियर। राज्य शासन ने भारतीय पुलिस सेवा की वरिष्ठ अधिकारी सुश्री अनु बेनिवाल को एक बार फिर ग्वालियर वापस भेजा है। अनु बेनिवाल को ग्वालियर का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अनु बेनिवाल अभी धार जिले में एसडीओपी मनावर के पद पर पदस्थ थी। अब उनका स्थानांतरण ग्वालियर एएसपी के पद पर किया गया है। इससे पहले भी अनु बेनिवाल ग्वालियर में पदस्थ रह चुकी है।

Next Post

हमीदिया कॉलेज की जर्जर बिल्डिंग में ननि की चेतावनी के बाद भी जारी है दफ्तर का संचालन

Mon Oct 6 , 2025
भोपाल। हमीदिया कॉलेज की लगभग 150 साल पुरानी इमारत जर्जर हालत में है, जिसकी दीवारों और छतों में दरारें तक आ चुकी हैं। नगर निगम ने कई बार कॉलेज प्रशासन को चेतावनी दी थी कि इस इमारत में कार्यालय संचालन न करें, क्योंकि यह किसी भी समय दुर्घटना का कारण […]

You May Like