
नव भारत न्यूज
इंदौर। कांग्रेस ने आज सेना के सम्मान में जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के पूर्व नेहरू प्रतिमा पर कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में पूर्व सेना अधिकारी , महिलाएं और नागरिक शामिल हुए।
आज शाम मधुमिलन चौराहे नेहरू प्रतिमा से कांग्रेस ने भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में जय हिंद तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा शुरू करने के पहले कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा और सतनारायण पटेल ने नेहरू प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद जय हिंद के नारों के साथ यात्रा शुरू हुई। यात्रा में सेना के पूर्व अधिकारी आर्मी ड्रेस पहनकर शामिल हुए। जय हिंद तिरंगा यात्रा में राष्ट्र हमारा और हम राष्ट्र के लिए बैनर उठाकर कांग्रेस कार्यकर्ता चल रहे थे। यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया और भारत माता की जय के नारे लगाए।
यात्रा में शामिल प्रमुख नेता
यात्रा में मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, सहप्रभारी संजय दत्त, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, सत्यनारायण पटेल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्डा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, शहर कांग्रेस संगठन प्रभारी रवि जोशी,राजेश चौकसे, दीपक पिंटू जोशी, अमन बजाज,सह प्रभारी अवनीश भार्गव, संगठन मंत्री महेंद्र रघुवंशी, विनय बाकलीवाल, संजय बाकलीवाल, कृपाशंकर शुक्ला, अमन बजाज, सच सलूजा,सोमिल नहाटा, तरुण बाहेती, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, पार्षद राजू भदौरिया , सीमा सोलंकी, साक्षी शुक्ला, कविता कुशवाह, ,प्रमोद द्विवेदी, आनंद जैन कासलीवाल, विवेक खंडेलवाल, गिरीश जोशी, सन्नी राजपाल,पार्षद अंसाफ अंसारी, अनवर दस्तक , रफीक खान, अमित पटेल,अनिल यादव, नीलाभ शुक्ला, छोटे यादव, किशोर डोंगरे,सहित बड़ी संख्या मे कांग्रेस जन उपस्थित थे।
