अहमदाबाद 26 मई (वार्ता) गुजरात क्रिकेट टीम के दाएं हाथ के बल्लेबाज प्रियांक पंचाल ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है।
गुजरात क्रिकेट संघ (जीसीए) ने सोमवार प्रियांक पंचाल के क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की जानकारी दी।
प्रियांक पंचाल सलामी बल्लेबाज के रूप में 17 वर्ष से अधिक समय तक गुजरात की घरेलु टीम का हिस्सा रहे। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन रहा और उन्होंने भारत ए टीम के लिए कप्तानी की। उन्होंने गुजरात ओर से 99 रणजी ट्रॉफी मैचों सहित 127 प्रथम श्रेणी मैच खेले। जिसमें उन्होंने 29 शतक और 34 अर्द्धशतक के साथ 45.18 की औसत से 8856 रन बनाए। उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (नाबाद 314) था
गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रियांक पंचाल को उनके शानदार करियर के लिए बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।
