90 लाख हड़पने वाला बैैंक अधिकारी गिरफ्तार

जबलपुर। केसीसी व गोल्ड लोन में फंडिंग के नाम पर कमीशन देने का लालच देकर बैंक अधिकारी ने 90 लाख रूपए हड़प लिए थे। इसके अलावा ऐसी जालसाजी कईयों के साथ की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित बैंक अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया जिसे सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां उसे पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस के मुताबिक भूपिन्दर सिंह आहूजा पिता स्व. मनोहर सिंह आहूजा 46 वर्ष निवासी प्रेम नगर, गुप्तेश्वर वार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वे दशमेश इन्टर प्राईजेज घमापुर एयरटेल पेमेन्ट बैंक का डिस्ट्रीब्यूटर हैं, उसका खाता कटंगा एक्सिस बैंक में है, जहां अंकित कुमार पटेल ए.आर.ओ की पोस्ट पर काम करता था। जिसने बताया था कि वे गोल्ड लोन व के.सी.सी. ऋण का कार्य देखता हैं, जो ग्राहक ऋण नहीं चुकाते हैं उसके लिए रुपयों की आवश्यकता होती है, आप मुझे ग्राहकों के केसीसी व गोल्ड लोन चुकाने के लिए रुपये (फंडिंग) दे दिया करो, मैं सप्ताह भर में क्लियर करके आपको रुपये लौटा दिया करूँगा साथ ही कुछ कमीशन लाभ दूँगा। पिछले 06-08 महीने से अंकित पटेल राशि प्राप्त कर उसके एवज में उसे कमीशन के रूप में पैसे वापस करता था। इसके बाद अंकित ने के.सी.सी. व गोल्ड लोन में फंडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 70, 00, 000 रूपये की राशि नगद लेकर हड़प लिए। जब बैंक गया तो पता चला कि अंकित बैंक से फरार हो गया है। बैंक में दलजीत सिंह भुरजी निवासी वैशाली परिसर ग्वारीघाट एवं नरेश यादव निवासी हाउबाग रोड गोरखपुर मिले, जिन्होंने बताया कि बताया कि अंकित कुमार पटेल ने उनके साथ भी केसीसी गोल्ड लोन में फंडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 11, 40, 000 रुपये की राशि गौरव पटेल के खाता एक्सिस बैंक व अनिल लाल के खाता में प्राप्त किया है। नरेश यादव ने बताया कि अंकित कुमार पटेल ने उनके साथ भी केसीसी गोल्ड लोन में फंडिंग के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए 7, 00, 000 रुपये नगद व 3, 00, 000 रुपये गौरव पटेल के खाता व अनिल लाल के खाता में प्राप्त किये, इस प्रकार धोखाधड़ी कर कुल 10,00,000 रुपये हड़प लिये हैं। गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि कटंगा एक्सिस बैंक में पदस्थ एआरओ अंकित कुमार पटेल पिता बृजलाल पटेल निवासी गुप्ता स्वीट्स के पीछे, पटेल किराना के पास, गढा को गिरफ्तार कर लिया गया हैं, जिसे न्यायालय में पेश कर तीन दिन की रिमांड पर लिया गया हैं। आरोपित ने ऐसी जालसाजी कितने लोगों के साथ की है, इसका पता लगाया जा रहा है, इसके साथ ही ठगी की रकम की रिकवरी के प्रयास जारी है।

Next Post

एक ट्रेन से कटा, दूसरे ने लगाई फांसी

Mon May 26 , 2025
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना अंतर्गत सहजपुर फाटक के पास एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। वहीं लार्डगंज थाना अंतर्गत पटेल मोहल्ला में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लार्डगंज पुलिस ने बताया कि मनीष कुमार रैकवार पिता प्रीतम रैकवार 35 वर्ष निवासी 939/ए, बी, पटेल मोहल्ला थाना […]

You May Like

मनोरंजन