सीधी:कोतवाली थाना अंतर्गत गाड़ा बवन सिंह गांव में रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज में डूबने से एक बालक की मौत हो गई है। बताया गया की ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन परियोजना के तहत ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें काफी गहरा गड्ढा बना दिया गया था जहां एक 12 वर्षीय रमन सिंह पिता संत बहादुर सिंह की डूबने से मौत हो गई है जिसके बाद परिजनों ने शव को अस्पताल चौक में रख करके धरना प्रदर्शन किया है। मौके पर डीएसपी अमन मिश्रा मौजूद है। समझाने की कोशिश जारी है लेकिन परिजन नहीं मान रहे हैं।
इसके पहले दो बालकों की हो चुकी है मौत
रेलवे ठेकेदारों की लापरवाही लगातार जारी है इसके पहले भी दो बालकों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो चुकी है कुचवाही के पास निर्माणाधीन ब्रिज में डूबने से दो बालकों की मौत के बाद भी ठेकेदार सीख नहीं ले रहे हैं और लगातार लापरवाही बरत रहे है।
Next Post
भाजपा नेता ड्रग्स कारोबार को दे रहे संरक्षण, CBI करे जांच
Sat Sep 13 , 2025
भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने प्रदेश में बढ़ते नशे के कारोबार और इसके पीछे भाजपा नेताओं के कथित संरक्षण को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में मध्यप्रदेश अब ड्रग्स तस्करी और खपत का गढ़ बनता जा रहा है।नायक ने आगर-मालवा जिले […]

You May Like
-
1 year ago
एक नहीं दो पुतलों को भी नहीं रोक पाई पुलिस
-
1 year ago
24 घंटे में हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार
-
1 year ago
नवविवाहिता की फांसी पर लटने से संदिग्ध मौत