टॉपर सम्मानित, छात्रों को 11-11 हजार रकम देने का विधायक ने किया ऐलान

सिंगरौली।जिले के सीबीएसई कक्षा 10वीं एवं 12वीं में मेरिट लिस्ट में आने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा को सम्मान देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मानित किया गया।

इस प्रतिभा सम्मान समारोह में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह एवं देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम की उपस्थिति रही। सम्मान समारोह के दौरान प्रतिभाशाली छात्रों को शॉल, ट्राफी प्रदाय की गई एवं प्रमाण पत्र भी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान डीपीएस विंध्यानगर के छात्र तन्मय वर्मा, अद्विक रोशन, अनंत मल, पार्थ मोतियानी के साथ-साथ डीएव्ही अमलोरी से अनुराग चौरसिया को सीबीएसई 10वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया । वहीं डीपीएस विंध्यानगर से विवेक, आरव सिंह बघेल, रियाना जैन, खुशी श्रीवास्तव, डीएव्ही दुद्धिचुआं से सोफिया व डी-पॉल विंध्यनगर से वैभवी द्विवेदी को सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सिंगरौली विधायक व देवसर विधायक एवं कलेक्टर द्वारा मेरिट लिस्ट में आने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर विधायक गण द्वारा अपनी-अपनी विधायक निधि से छात्र-छात्राओं 11-11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दिए जाने की भी घोषणा की गई। इस अवसर पर डीईओ एसबी सिंह, डीपीसी आरअल शुक्ला, वरिष्ठ समाज सेवी अरविंद दुबे सहित विद्यालयों के प्रचार, अध्यापक व अभिभावक गण मौजूद रहे।

Next Post

विभागीय छवि बचाने निलंबन की कार्यवाही अनुचित : हाईकोर्ट

Sat May 17 , 2025
  जबलपुर। स्कूल शिक्षा विभाग में मूल्यांकन का कार्य ठेके में किये जाने संबंधित मामले जांच के बाद निलंबित किये जाने को चुनौती देते हाईकोर्ट में याचिका दायर की गयी थी। याचिका में कहा गया था जांच रिपोर्ट में अनुसार अनियमितताओं में वह सीधे तौर पर शामिल नहीं था। हाईकोर्ट […]

You May Like