आरबीआई के बयान से झूमे शेयर बाजार, सेंसेक्स 716 अंक उछला

आरबीआई के बयान से झूमे शेयर बाजार, सेंसेक्स 716 अंक उछला

मुंबई, 01 अक्टूबर (वार्ता) मौद्रिक नीति और सुधारों पर रिजर्व बैंक के बयान के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गयी और लगातार आठ कारोबारी सत्रों की गिरावट से उबरता हुआ बीएसई का सेंसेक्स लगभग 716 अंक उछल गया।

केंद्रीय बैंक ने आज बैंकिंग में सुधार और ऋण उठाव को बढ़ावा देने के लिए कई प्रस्तावों की घोषणा की। इससे निजी बैंकों के शेयरों में अच्छी खासी तेजी देखी गयी। टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक और यात्री वाहनों के कारोबार को अलग करने के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा के बाद उसके शेयरों में 5.54 प्रतिशत का उछाल देखा गया।

सेंसेक्स 715.69 अंक (0.89 प्रतिशत) की तेजी के साथ 80,983.31 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 225.20 अंक यानी 0.92 प्रतिशत चढ़कर 24,836.30 अंक पर पहुंच गया।

मझौली और छोटी कंपनियों में भी इसी तरह की तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.87 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.10 प्रतिशत बढ़ गया।

एनएसई में निजी बैंकिंग सेक्टर का सूचकांक 1.97 प्रतिशत और फार्मा का 1.30 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। स्वास्थ्य समूह, रियलिटी, ऑटो, आईटी और तेल एवं गैस सेक्टरों में भी निवेशक लिवाल रहे। सार्वजनिक बैंकों के सेक्टर को छोड़कर अन्य सभी में तेजी रही।

एनएसई की जिन 3,159 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ उनमें से 2,199 में बढ़त में और 875 गिरावट में बंद हुये जबकि अन्य 85 कंपनियों के शेयर अंततः अपरिवर्तित रहे।

सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 22 के शेयर हरे निशान में बंद हुये। टाटा मोटर्स का शेयर सबसे अधिक 5.54 प्रतिशत चढ़ा। कोटक महिंद्रा बैंक में 3.45 प्रतिशत, ट्रेंट में 3.31 प्रतिशत, सनफार्मा में 2.58 फीसदी और एक्सिस बैंक में 2.43 फीसदी की तेजी रही।

आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 1.77 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक का 1.48 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स का 1.33 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा का 1.26 प्रतिशत, टेक महिंद्रा का 1.20 प्रतिशत, इटनरनल का 1.06 प्रतिशत, टाइटन का 1.04 प्रतिशत और आईटीसी का 1.01 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। टीसीएस, हिंदुस्तान यूनीलिवर, बीईएल, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंफोसिस के शेयर भी हरे निशान में रहे।

सबसे अधिक 1.10 फीसदी की गिरावट बजाज फाइनेंस में देखी गयी। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 0.97 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट का 0.86 फीसदी और टाटा स्टील का 0.71 फीसदी टूट गया।

विदेशों में जापान का निक्केई 0.85 प्रतिशत गिर गया। हांगकांग का हैंगसेंग 0.87 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.52 प्रतिशत की बढ़त में रहा। यूरोपीय बाजारों में शुरुआती कारोबार में जर्मनी का डैक्स 0.39 प्रतिशत और ब्रिटेन का एफटीएसई 0.65 प्रतिशत ऊपर था।

Next Post

कंबोडिया के लिए उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

Wed Oct 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) विमान सेवा कंपनी इंडिगो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकोता से कंबोडिया के सिएम रीप के लिए उड़ान शुरू करेगी। एयरलाइंस ने बुधवार को बताया कि वह इस मार्ग पर ए320 नियो विमान का परिचालन करेगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।