शेडो एरिया में हो रही थी अवैध गांजे की खेती, पुलिस ने खेत से जब्त किए पौधे

खरगोन। ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दुरस्त पहाड़ी क्षेत्र चैनपुर थानाक्षेत्र के नो नेटवर्क झोन में हो रही गांजे की खेती का खुलासा कर यहहां से खेत से करीब पौने दो करोड़ रुपए मूल्य के गांजे पौधे जब्त किए है।

गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी रविंद्र वर्मा ने बताया कि चौकी हेलापडावा थाना चैनपुर पर के नवादीया फाल्या ग्राम टाण्डावाडी के रहने वाले टिडीया ने अपने खेत में 03 अलग-अलग हिस्सों में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजे के पौधे लगाये हुए थे। इसकी सूचना पर पुलिस टीम का गठन कर योजनाबद्ध तरीके से खेत में घेराबंदी कर दबिश दी गई। खेत में बने घर पर पुलिस टीम को ताला लगा मिला, परंतु आसपास सर्च के दौरान पुलिस टीम को भारी संख्या में खेत में गांजे के पौधे लगे मिले।

खेत से कुल 3200 गांजे के पौधे वजनी लगभग 3551 किलो 240 ग्राम (35.51 क्विंटल), जिनकी कीमत करीब 1 करोड़ 77 लाख 56 हजार 200 रुपये आंकी गई है। इस फसल को खुद पुलिसकर्मियों ने उखाड़ा। टिडीया पिता दीतु जमरे के विरुद्ध थाना चैनपुर पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Next Post

आलमी तबलीगी इज्तिमा की तैयारियां पूरी, रेलवे स्टेशन से ईंटखेड़ी तक जमातों का स्वागत और परिवहन जारी

Thu Nov 13 , 2025
भोपाल। आलमी तबलीगी इज्तिमा को लेकर राजधानी में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह बड़ा धार्मिक आयोजन कल से शुरू होगा। आयोजन के मद्देनज़र प्रशासन और आयोजन समिति ने सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है। भोपाल रेलवे स्टेशन पर देश-विदेश से आने वाली जमातों का स्वागत किया […]

You May Like

मनोरंजन