प्रत्यक्ष कर संग्रह सितंबर के मध्य तक 15 प्रतिशत बढ़कर 14 लाख करोड़ के पार

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (वार्ता) चालू वित्त वर्ष में सितंबर के मध्य तक प्रत्यक्ष कर संग्रह में 15 प्रतिशत से अधिक का मजबूत वृद्धि देखी गयी और यह 14 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।
आयकर विभाग ने शुक्रवार को बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में 01 अप्रैल 2026 से 17 सितंबर 2026 के दौरान प्रत्यक्ष कर का कुल संग्रह 14,32,437 करोड़ रुपये रहा। यह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि के मुकाबले 15.19 प्रतिशत बढ़ा है। इस दौरान, विभाग द्वारा जारी रिफंड भी 29.19 फीसदी बढ़कर 2,20,027 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस प्रकार शुद्ध कर संग्रह 12,12,411 करोड़ रुपये रहा। सालाना आधार पर इसमें 12.96 प्रतिशत की वृद्धि देखी गयी है।

आलोच्य अवधि के दौरान शुद्ध कर संग्रह में कॉर्पोरेट कर एक साल पहले के 4.65 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 5.56 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कर संग्रह बढ़ाने में सबसे अधिक योगदान इसी श्रेणी का रहा। गैर-कॉर्पोरेट कर की राशि 5.81 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.16 लाख करोड़ रुपये रही। प्रतिभूतियों की खरीद-बिक्री पर लगने वाले कर से प्राप्त राशि भी 26.31 हजार करोड़ रुपये से बढ़कर 40.21 हजार करोड़ रुपये पर पहुंच गयी। विभाग के अनुसार, 01 अप्रैल के 17 सितंबर के दौरान इस साल अग्रिम कर संग्रह में 16.81 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। यह एक साल पहले के 4.49 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 5.22 लाख करोड़ रुपये हो गया। इसमें कॉर्पोरेट अग्रिम कर की राशि 4.16 लाख करोड़ रुपये और गैर-कॉर्पोरेट अग्रिम कर संग्रह 1.06 लाख करोड़ रुपये रही। इनमें क्रमशः 18.09 प्रतिशत और 9.24 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

.....

Next Post

भोपाल में 700 पेड़ कटे तो 7,000 पौधे क्यों? NGT के 1:10 फॉर्मूले का पूरा गणित समझिए

Fri Sep 18 , 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में प्रस्तावित क्रिकेट स्टेडियम और उससे जुड़े सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की कटाई का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) तक पहुंच गया है। मामले की सुनवाई के दौरान ट्रिब्यूनल ने काटे गए करीब 700 पेड़ों के बदले 10 गुना यानी 7 हजार पौधे लगाने के निर्देश […]

You May Like