
भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में एक युवक पर तीन बदमाशों ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. लहुलुहान हालत में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वारदात करने के बाद से बदमाश फरार चल रहे हैं. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक लेबर कॉलोनी में रहने वाले अख्तर खान का क्षेत्र के ही रहने वाले उबैस, उमेर और उजेब से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया. इस दौरान तीनों आरोपियों ने मिलकर अख्तर खान के भाई अरबाज पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में अरबाज के शरीर पर गंभीर चोटें आईं और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया. तीनों आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घायल अरबाज के भाई अख्तर खान ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई. फरार तीनों आरोपियों की तलाश में पिपलानी पुलिस जुटी है.
