पटना, 13 अक्टूबर (वार्ता)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है और सरकार भविष्य में भी गरीबों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
श्री चौधरी ने आज पटना के ज्ञान भवन में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम के लिए आयोजक मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रंगोली के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों का सुंदर चित्रण किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री मोदी ने 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री और पिछले 12 वर्षों से देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करते हुए विकास एवं जनकल्याण को नई गति दी है। प्रधानमंत्री को लगातार मिल रहा जनसमर्थन उनके कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का समर्थन सेवा, समर्पण और कार्यों के आधार पर मिलता है। जनता की सेवा का अवसर मिलने पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करना चाहिए।
श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने विचारों और संकल्पों के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता बनाए रखी है। उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाने और अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी ने अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए लंबा संघर्ष किया। उन्होंने बिहार में भव्य मां सीता मंदिर के निर्माण की पहल के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया।
Tue Oct 13 , 2026
रायपुर, 13 अक्टूबर (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य में भविष्य की जरूरतों और आर्थिक विकास की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना निर्माण की दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रदेश में दो लेन और चार लेन सड़कों की आवश्यकता का विस्तृत सर्वे […]