बदमाशों के पास से मिले अवैध हथियार बरामद, शाहजहाँनाबाद पुलिस ने की कार्रवाई

भोपाल। शाहजहाँनाबाद थाना पुलिस ने दो अलग-अलग चाकू बाज बदमाशों को गिरफ्तार किया है. बदमाशों के पास से मिले अवैध धारदार हथियार को बरामद किया गया है. संदिग्धो की चेकिंग के दौरान पुलिस को सफलता मिली. आरोपी गंभीर घटना की फिराक में थे.

पुलिस के मुताबिक रविवार सोमवार को दरमियानी रात इलाके में पुलिस टीमों को अवैध हथियारो के संबंध मे संदिग्ध वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियो की सघनता से चेकिंग करने के लिए रवाना किया गया. इस दौरान एलबीएस अस्पताल के सामने मोहम्मद उमर सलमान (34) निवासी गौतम नगर को उसके दो पहिया वाहन में रखी छूरी बरामद की गई. इसी समय पुलिस की कार्रवाई में एक अस्पताल के पीछे ईदगाह हिल्स में संदिग्ध खडे आरोपी विजय भार्गव (24) निवासी शाहजहानाबाद को पकड़ा गया. आरोपी विजय के पास से भी पुलिस ने एक छुरी बरामद की. आरोपियों से छूरी खरीदने और बेचने के संबंध मे पूछताछ की जा रही है.

Next Post

महिला नर्स से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Tue Jun 9 , 2026
भोपाल। बैरागढ़ इलाके में 27 वर्षीय एक महिला के साथ शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया. आरोपी युवक पिछले 6 साल से महिला के संपर्क में रहा. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस के केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के मुताबिक महिला एक निजी अस्पताल […]

You May Like