सड़क अभाव में खटिया पर ढोए गए दंपती के शव, गांव में पसरा मातम

सीहोर। विकास के दावों की हकीकत सिद्दीकगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत उमरदड़ के भगतपुरा गांव में उजागर हुई. यहां सोमवार रात संदिग्ध हालात में 26 वर्षीय सोनू बंजारा का शव नीम के पेड़ से लटका मिला, जबकि उसकी पत्नी ममताबाई घर में मृत पड़ी थी. दोनों बच्चों की रात दादा-दादी के पास होने से वे सुरक्षित बच गए.

सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर पंचनामा बनाया, लेकिन शव को अस्पताल भेजने में भारी परेशानी हुई. गांव तक पक्की सड़क न होने और बारिश में रास्ता दलदल हो जाने से वाहन नहीं पहुंच सका. ग्रामीणों ने दोनों शव खटिया पर रखकर दो किमी पैदल खाचरोद-हाट पिपलिया मार्ग तक पहुंचाए, फिर ट्रैक्टर-ट्रॉली से आष्टा ले जाकर पीएम कराया.

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण की मांग कई बार की गई, पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया. मृतक सोनू कंबल बेचने और खेती का कार्य करता था. घटना से गांव की 300 की आबादी में सन्नाटा पसरा है. पुलिस ने मामला संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू कर दी है.

Next Post

पांच बेजुबान पशु धन को रौंदा, चार की मौत

Tue Sep 9 , 2025
शुजालपुर। आष्टा शुजालपुर नेशनल हाइवे 752 सी पर मंगलवार की अल सुबह एक के बाद एक मृत पशुधन को देखा, इन मवेशियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी. हाइवे पर बैठे पांच पशुधन को अज्ञात वाहन ने रौंदा, जिसमें से चार की मौत हो गई. इस दुर्घटना की सूचना पर […]

You May Like