निर्माणाधीन मकान में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, एफआईआर की मांग

हटा/दमोह:हटा थाना क्षेत्र के गांधी वार्ड में पूर्व जिपं अध्यक्ष शिवचरण पटेल के निवास पर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे एक मजदूर युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने सिविल अस्पताल में विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने हटा थाना टीआई सुधीर बेगी को आवेदन देकर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।इस दौरान विधायक पुत्र अंकुश खटीक भी सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया और अधिकारियों से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की बात कही।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर आम जान यह भी जतन कर रहे हैं कि काम सब के यहां लगे रहते हैं। इस तरह की घटना होती रहती हैं इसमें किसी की लापरवाही नहीं मानी जाती है पर घटना हुई है यह दुखद है लोगों को काम करने के समय सभी पर ध्यान देना चाहिए।

Next Post

सोनी सब के शो 'यादें' में नजर आएंगी अभिनेत्री उषा बचानी

Sat Aug 8 , 2026
मुंबई, 08 अगस्त (वार्ता) सोनी सब के धारावाहिक ‘यादें’ में अब वरिष्ठ अभिनेत्री उषा बचानी की एंट्री होने जा रही है। वह शो में वर्तिका का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें प्यार से ‘आई साहेब’ कहा जाता है। वर्तिका, दिग्विजय उर्फ दिग्गी (अर्जुन पुंज) की मां हैं और उनके आगमन […]

You May Like