दिव्यांगों की प्रतिभा को पहचान कर उसे निखारने के हो प्रयास

सीधी: विकासखंड स्तरीय दिव्यांग बच्चों का नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम स्थानीय मानस भवन सीधी में विधायक सीधी श्रीमती रीती पाठक के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम में 96 दिव्यांग बच्चों को एलिमको जबलपुर द्वारा राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल के निर्देशानुसार जनपद शिक्षा केन्द्र द्वारा नि:शुल्क उपकरण वितरण किया गया।

विकासखंड सीधी अंतर्गत दिव्यांगों का चिन्हांकन किया जाकर 4 सीपी चेयर, 9 ट्राईसाइकिल, 15 व्हील चेयर, 78 हियरिंग एड, 10 ब्रेल किट, 10 ब्रेल एसिलेट, एक रोलेटर, 4 कैलीपर एवं 27 टीएल एम किट वितरित किए गए। इस अवसर पर विधायक श्रीमती पाठक ने कहा कि दिव्यांगता को अभिशाप नहीं मानना चाहिए बल्कि उसे एक अवसर के रूप में देखना चाहिए। दिव्यांगों में भी अद्भुत प्रतिभा छिपी है आवश्यकता उनको उभारने की है।

उन्होंने सभी विभागीय कर्मचारी एवं अधिकारियों को बच्चों के घर-घर जाकर उनकी शैक्षिक गतिविधि देखने एवं प्रतिभा को उभारने में सहयोग करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने दिव्यांगों को प्राप्त हो रही छात्रवृत्ति में वृद्धि करने हेतु शासन स्तर से प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया।

Next Post

गुरु पूर्णिमा पर पूर्व मंत्री मिश्रा वेदांत आश्रम पहुंचे

Thu Jul 10 , 2025
दतिया:पूर्व गृह मंत्री गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर वृंदावन स्थित भागवत धाम, वेदांत आश्रम पहुँचकर गुरुदेव के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like