स्कूली छात्रों के अपहरण की अफवाह से हड़कंप, ग्रामीणों ने कार सवारों को लेकर पुलिस चौकी घेरी

मुरैना: जिले के झुंडपुरा इलाके में स्कूल जाते बच्चों के अपहरण की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने एक संदिग्ध कार को देखकर पुलिस को सूचना दी और झुंडपुरा चौकी का घेराव कर दिया।पुलिस जांच में मामला सिर्फ एक गलतफहमी निकला। कार में सवार युवक अपहरणकर्ता नहीं बल्कि नशे की हालत में सोए हुए युवक थे, जो रात में अपने दोस्तों से मिलने आए थे। सुबह लगभग 11 बजे झुंडपुरा नहर के पास से 5 स्कूली छात्र-छात्राएं पैदल स्कूल जा रहे थे।

इस दौरान वहां एक किया कार खड़ी थी। जैसे ही बच्चे कार के पास से निकले, वह धीरे-धीरे उनके पीछे चलने लगी। यह देखकर बच्चे घबरा गए और पास में मौजूद एक बुजुर्ग महिला और ग्रामीण संजय शर्मा से मदद मांगी। बच्चों की बात सुनकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद इलाके में बच्चों के अपहरण की कोशिश की खबर फैल गई। ग्रामीणों की भीड़ झुंडपुरा चौकी पर जमा हो गई और संदिग्ध कार को भी थाने ले आए। पुलिस जांच में सच्चाई सामने आने पर मामला शांत हुआ।

Next Post

हैम्पशायर के लिए काउंटी खेलेंगे वाॅशिंगटन सुंदर

Fri Sep 12 , 2025
लंदन, 12 सितम्बर (वार्ता) अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए हैम्पशायर ने गुरुवार सुबह घोषणा की कि उन्होंने समरसेट और सरे के ख़िलाफ होने वाले मैचों के लिए भारतीय ऑलराउंडर वाॅशिंगटन सुंदर को अनुबंधित किया है। वाॅशिंगटन इन गर्मियों की शुरुआत में भारत के इंग्लैंड दौरे पर अपना पहला टेस्ट […]

You May Like