एआईएफएफ ने सुपर कप के लिए तारीखों की घोषणा की

नयी दिल्ली, 07 सितम्बर (वार्ता) अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) की कार्यकारी समिति शनिवार को वर्चुअल रूप से एकत्रित हुई और एआईएफएफ की व्यावसायिक संपत्तियों के प्रबंधन और मुद्रीकरण के अधिकारों को सीमित अवधि के लिए प्रदान करने हेतु एक एजेंसी के चयन के लिए महासंघ के कोटेशन अनुरोध (आरएफक्यू) प्रक्रिया को मंजूरी दी। एआईएफएफ ने इसके साथ ही सुपर कप की तारीखों को भी अपनी मंजूरी दे दी।

चयन प्रक्रिया की निगरानी के लिए, कार्यकारी समिति ने तीन सदस्यीय बोली मूल्यांकन समिति(बीईसी) गठित करने का संकल्प लिया। बीईसी की अध्यक्षता न्यायमूर्ति एल.

नागेश्वर राव, भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश, केशवरन मुरुगासु, सदस्य, लेखा परीक्षा एवं अनुपालन समिति, एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) और कल्याण चौबे, अध्यक्ष, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) करेंगे।

इसके अतिरिक्त, एआईएफएफ की एमआरए टास्क फोर्स समिति, जिसका गठन

7 अप्रैल, 2025 को एआईएफएफ कार्यकारी समिति की बैठक में किया गया था, पेशेवर सेवा फर्म की सिफारिशों का मूल्यांकन करने के लिए निविदा समिति के रूप में कार्य करती रहेगी।

समिति ने यह भी संकल्प लिया कि सुपर कप 25 अक्टूबर से 22 नवंबर, 2025 तक चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Next Post

इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ टी-20 मैच के लिए सैम करेन को किया टीम में शामिल, बेन डकेट को आराम

Sun Sep 7 , 2025
लंदन 07 सितंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड के खिलाफ होने वाले अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच के लिए ऑलराउंडर सैम करेन को टीम में शामिल किया है, जबकि सभी प्रारूपों के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट को आराम दिया गया है। ब्रेंडन मैकुलम की कप्तानी में इंग्लैंड की सीमित ओवरों […]

You May Like